1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने बहन शाहीन के बर्थ डे पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट, कहा- तुम हो तो जिंदगी गुलजार है

आलिया भट्ट ने बहन शाहीन के बर्थ डे पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट, कहा- तुम हो तो जिंदगी गुलजार है

 Published : Nov 29, 2018 02:54 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 02:54 pm IST

आलिया भट्ट ने बहन शाहीन के बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Alia and shaheen- India TV Hindi
Alia and shaheen Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं इस बात में कोई दो राहें नहीं हैं। हर इंटरव्यू में आलिया अपनी बहन शाहीन के बारे में बताती हैं। शाहीन आलिया के लिए बहुत मायने रखती है। शाहीन कुछ समय सें सुर्खियों में थी। शाहीन की एक बुक पब्लिश हुई है जिसमें उन्होंने अपने डिप्रेशन से लड़ने और मानिसक समस्याओं से जूझने के बारे में बताया गया है। शाहीन ना सिर्फ डिप्रेशन से बाहर आई बल्कि अपनी इस कहानी के बारे में लिखकर सबको बताया भी। इसी की वजह से आलिया अपनी बहन को वंडर वूमेन कहती हैं। शाहीन के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। आलिया ने पोस्ट में बताया कि वो अपनी बहन से कितना प्यार करती हैं और उन्हें मिस कर रही हैं। 

आलिया ने शाहीन की एक बहुत प्यारी सी फोटो शेयर करके  लिखा- 'हैप्पी बर्थ डे वंडर वूमेन। तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी सोलमेट सभी हो। साथ ही लिखा कि कोई भी इंस्टाग्राम पोस्ट मेरा तुम्हारे लिए प्यार बयां नहीं कर सकता है जब भी मैं तु्म्हारा प्यारा सा चेहरा देखती हूं।  तुम्हारीं आंखें  मेरे जीवन में उन सभी चीजों को ठीक कर देती हैं जो ठीक नहीं होती हैं। तो तुम्हें जल्दी से वापिस आ जाना चाहिए। तुम्हारी छोटी बहन तुम्हे बहुत याद कर रही है। तुम्हारे बिना जिंदगी और घर दोनों ही गुलजार नहीं होते।'

आपको बता दें कि महेश भट्ट की बेटी शाहीन डिप्रेशन से ग्रसित थी। वह 13 साल की उम्र से ही डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं।जिसके बारे में वह खुलकर बात भी कर चुके हैं।  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने डिप्रेशन से ग्रसित होने की बात सभी को बताई थी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन