1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट निर्देशक साकेत चौधरी की फिल्म में आएंगी नजर

आलिया भट्ट निर्देशक साकेत चौधरी की फिल्म में आएंगी नजर

 Written By: IANS
 Published : Feb 26, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 07:47 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इस आलिया की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'हिंदी मीडियम' फेम निर्देशक साकेत चौधरी की आगामी सोशल ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। मुंबई मिरर के अनुसार, फिल्म एक अहम सामाजिक संदेश को हल्के-फुल्के अंदाज में बयां करेगी।

एक सूत्र ने कहा, "साकेत पिछले कुछ समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। वह आलिया को कास्ट करने को लेकर उत्सुक थे, जिन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने हामी भर दिया। आलिया के जल्द ही औपचारिक रूप से फिल्म साइन करने की उम्मीद है।"

इस बीच, मुख्य नायक के किरदार के लिए चेहरे की तलाश जारी है। सूत्र ने बताया कि टीम पूरी कास्ट तय होने के बाद शूटिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करेंगे।

आगामी सोशल ड्रामा के अलावा, आलिया 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन