1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अलीगढ़ समाजिक मुद्दो पर बेस्द फिल्म है : राजकुमार राव

अलीगढ़ समाजिक मुद्दो पर बेस्द फिल्म है : राजकुमार राव

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2015 11:23 pm IST,  Updated : Apr 22, 2015 11:24 pm IST

मुंबई,  अभिनेता राजकुमार राव आगे हंसल मेहता की 'अलीगढ़' फिल्म में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि इसकी कहानी लीक से हटकर नहीं है, बल्कि एक सामाजिक निमित्त पर जोर देती है। राव ने यहां

अलीगढ़' लीक से हटकर...- India TV Hindi
अलीगढ़' लीक से हटकर नहीं : राजकुमार राव

मुंबई,  अभिनेता राजकुमार राव आगे हंसल मेहता की 'अलीगढ़' फिल्म में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि इसकी कहानी लीक से हटकर नहीं है, बल्कि एक सामाजिक निमित्त पर जोर देती है। राव ने यहां मंगलवार को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड्स के दौरान कहा, "यह एक अलग कहानी नहीं, बल्कि अपने आप में एक सामाजिक संदेश लिए हुए है। यह भावनात्मकता वाली मानवीय फिल्म है।"

उन्होंने कहा, "यह लीक से हटकर नहीं बल्कि एक खूबसूरत कहानी है। मैं इसका हिस्सा बनकर स्वयं को खुशकिस्मत पाता हूं।"

'अलीगढ़' चिकित्सक श्रीनिवास रामचंद्र सिरस की जिंदगी में घटी एक असल घटना पर आधारित है। श्रीनिवास को उनकी लैंगिकता की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था।

फिल्म में मंझे हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी चिकित्सक की भूमिका में होंगे। राव का कहना है कि मनोज के साथ काम करना एक 'कमाल का अनुभव' था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन