1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए सोनम की मेहंदी की इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन

देखिए सोनम की मेहंदी की इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन

 Published : May 07, 2018 10:59 am IST,  Updated : May 07, 2018 11:33 am IST

कल अनिल कपूर के घर में सोनम और आनंद की मेहंदी की रस्म हुई। इस मौके पर सोनम और आनंद ने जमकर ठुमके लगाए।

सोनम की मेंहदी- India TV Hindi
सोनम की मेंहदी

नई दिल्ली: अभिनेत्री सोनम कपूर शादी करने के लिए तैयार हैं। कल मुंबई में धूम-धाम से सोनम की शादी होगी। अनिल कपूर की बेटी सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग 8 मई को सात फेरे लेंगी। सोनम के घर में त्योहारों जैसी धूम है। कल अनिल कपूर के घर में सोनम और आनंद की मेहंदी की रस्म हुई। इस मौके पर सोनम और आनंद ने जमकर ठुमके लगाए।

मेहंदी का फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे बॉलीवुड के कई सितारे। इस मौके पर सोनम की बहनें जाह्नवी और खुशी भी नजर आईं। साथ ही नजर आईं अंशुला और उनके भाई अर्जुन कपूर। खूबसूरत एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी मेहंदी की रस्म में पहुंची।

सभी सितारों ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगाई। सोनम की बहन रिया कपूर ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

सोनम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोनम कपूर काफी खुश नजर आ रही हैं। देखिए कैसे वो खुशी से नाच रही हैं।

पोज देते हुए सोनम के भाई बहन और चाचू।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन