1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी सोनम की शादी में अनिल कपूर इस गाने पर स्पेशल परफॉर्मेंस कर लगाएंगे तड़का

बेटी सोनम की शादी में अनिल कपूर इस गाने पर स्पेशल परफॉर्मेंस कर लगाएंगे तड़का

 Published : May 06, 2018 02:39 pm IST,  Updated : May 06, 2018 02:39 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी में अब बस दो दिन ही बाकी है। सोनम की शादी के लिए पूरा परिवार जोरो-शोरों से तैयारी कर रहा है। 

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी में अब बस दो दिन ही बाकी है। सोनम की शादी के लिए पूरा परिवार जोरो-शोरों से तैयारी कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सभी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से स्वागत' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। खबर है कि बारातियों का स्वागत इसी डांस से किया जाएगा। वहीं इसी बीच खबर है कि पापा अनिल कपूर भी बेटी अनिल कपूर के लिए एक स्पेशल डांस की तैयारी कर रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि अनिल आखिर कौन से गाने पर परफॉर्म करने वाले हैं। तो आपको बता दें कि अनिल कपूर अपनी ही फिल्म 'राम लखन' के हिट गाने 'माई नेम इज लखन' पर डांस करने वाले हैं। इतना ही नहीं इस गाने में उनका साथ अनुपम खेर और सतीश कौशिक देने वाले हैं।

सूत्रों की मानें तो अनिल कपूर सोनम-आनंद की संगीत में अनपी परफॉमेंस के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि साथ ही अनिल 'दिल धड़कने दो' फिल्म के गाने 'गल्ला गुडिया' पर थिरकने वाले हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि सोनम और आनंद हिट गाने तारीफें (वीरे दी वेडिंग), अभी तो पार्टी शुरू हुई है (खूबसूरत) और प्रेम रतन धन पायो के टाइटल ट्रैक पर डांस परफॉर्म शानदार डांस करने वाले हैं। बता दें कि सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में हो रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन