1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sonam Kapoor-Anand Ahuja wedding:सोनम कपूर अपनी शादी में सब्यासाची नहीं इस खास डिजायनर का पहन सकती है कपड़े!

Sonam Kapoor-Anand Ahuja wedding:सोनम कपूर अपनी शादी में सब्यासाची नहीं इस खास डिजायनर का पहन सकती है कपड़े!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2018 07:47 am IST,  Updated : May 03, 2018 07:50 am IST

पिछले कुछ दिनों से फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में बिज़ी सोनम कपूर की शादी की अफवाहें फैल रही थीं, जिसे कपूर परिवार ने एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर कंफर्म कर दिया। अब शादी की डेट सामने आ गई है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोनम आखिर अपनी शादी में किस डिजायनर का लहंगा पहने वाली है।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की। क्योंकि सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद अहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाली है। उनकी शादी का कार्यक्रम मुंबई में ही किया जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में बिज़ी सोनम कपूर की शादी की अफवाहें फैल रही थीं, जिसे कपूर परिवार ने एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर कंफर्म कर दिया। अब शादी की डेट सामने आ गई है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोनम आखिर अपनी शादी में किस डिजायनर का लहंगा पहने वाली है।

सोनम कपूर का नाम उन एकलौती अभिनेत्रियों में है। जिन्होंने बारत ही नहीं इंटरनेशनल रैंप पर भी इंडियन का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही ऐसा कोई इंटरनेशनल ब्रांड नहीं है। जिसके कपड़े सोनम ने न पहने हो। अब बात करते है ट्रेडिशनल ड्रेसेस की। तो सोनम हर बार केवल अनामिका खन्ना के डिजायन किए हुए कपड़े ही पहनती है।

फैमिली वेडिंग हो या फिर किसी अवार्ड शो में हो। वह अनामिका द्वारा डिजायन किए हुए ट्रेडिशनल ड्रेस में ही हर तरह शरीक करती है। इसलिए सोशल मीडिया के अनुसार यह कयास लगाएं जा रहे है कि सोनम अनामिका खन्ना द्वारा डिजायन किया हुआ लहंगा ही अपनी शादी में पहनेगी। इतना ही नहीं अब तो उनकी बहन रिया कपूर भी उन्हें स्टाइल देगी।

आपको बता दें कि नीरजा फिल्म में मिले अवार्ड में सोनम ने अनामिका का डिजायन किया हुआ लहंगा पहना था। इतना ही नहीं अपनी कजिन मोहित मारवाल की शादी में भी डिजायनर लहंगा इसी डिजायनर से बनाया था।

सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल