नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्दी ही अपने ब्यॉयफ्रैंड आनंद अहूजा से साथ शादी के बंधन में बधने वाली है। खबरों के अनुसार उनकी शादी 6 या 7 मई को है। हाल में ही सोनम दुबई में एक इवेंट में नजर आई। जहां पर वह स्टाइलिश लुक में नजर आई।
Related Stories
सोनम कपूर ने व्हाइट कलर का ब्लेजर औप पैंट वियर किया हुआ था। इसके साथ ही ब्लैंजर में एक बेल्ट लगी थी जो कि उनके लुक को और आकर्षिक बना रही थी। लेकिन इन सबमें खास बात थी उनके फुटवियर।
जी हां सोनम इस इवेंट में हाई हिल्स शूज पहने हुए थी। जो कि स्मार्कल मोजे के साथ कैरी किया था। उन्होंने Delpozo ब्रांड के जूते पहने थे। जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपए थी। जिससे आप इंसान न जाने कितने सपने पूरा कर सकता है।
आपको बता दें कि सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद अहूजा अपैरल ब्रांड Bhane के मालिक है। सोनम कभी-कभी इस ब्रांड को भी कैरी करती है। आपको यह भी बता दें कि यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी है। इस कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 450 मिलियन डॉलर है।
सोनम इन दिनों अपनी फिल्म वीरे द वेडिंग के प्रमोशन में बिजी है। इसमें उनके साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर आदि है।