1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण अपनी शादी में पहनेंगी इस फेमस ब्रांड की एक्सक्लूसिव डिजायन की हुई ज्वैलरी

दीपिका पादुकोण अपनी शादी में पहनेंगी इस फेमस ब्रांड की एक्सक्लूसिव डिजायन की हुई ज्वैलरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 05:21 pm IST

दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। फिर इतने खास मौके में कुछ अलग कैसे न होगा। आपको बता दें कि दीपिका ने यह डिसाइड कर लिया है कि वह अपनी शादी की ज्वैलरी डिसाइड कर चुकी है। जो कि खासकर दीपिका की शादी के लिए है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone and Ranveer Singh

नई दिल्ली: पिछले साल अनुष्का शर्मा और विराट की शादी क्या हुई है कि बॉलीवुड में शादी का सिलसिला ही शुरु हो गया है। इस साल में सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण भी शादी में बंध जाने की खबर तेजी से आ रही है।

पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी लगातार सुर्खियों में है। दोनों की कमेस्ट्री देखकर लगता है कि इतना स्वीट कपल है। जिन्हें प्यार से फैंस 'दीपवीर' बुलाते है। खबरें ये फैली हुई है कि दीपिका के पेरेट्स ने शादी की डेट इसी साल सितंबर से दिसबंर के बीच की निकाली है। अब यहां पर सबसे बड़ी बात है कि दीपिका शादी के दिन कैसी दिखना चाहेगी।

दीपिका अपने स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। फिर इतने खास मौके में कुछ अलग कैसे न होगा। आपको बता दें कि दीपिका ने यह डिसाइड कर लिया है कि वह अपनी शादी की ज्वैलरी डिसाइड कर चुकी है। जो कि खासकर दीपिका की शादी के लिए है। इतना ही नहीं इन ज्वैलरी को दीपिका की शादी के बाद लांच भी किया जाएगा।

Deepika PadukoneDeepika Padukone
Deepika Padukone

आपको बता दें कि दीपिका 'श्रीहरि' ज्वैलरी ब्रांड की बैंड एंबेस्डर भी है। ये ब्रैंड दीपिका पादुकोण की शादी पर एक्सक्लूसिव ज्वैलरी का कलेक्शन लॉन्च करेगा। फिल्म पद्मावत में भी दीपिका पादुकोण हर जेवर में अच्छी लगें इसमें इस ब्रैंड ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

अभी तक काफी सेलेब्स है। जो कि ज्वैलरी की बैंड एंबेस्डर रह चुकी है, लेकिन उनकी शादी में कुछ ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन दीपिका की शादी की ज्वैलरी के लिए काफी मेहनत की जा रही है।

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन है ये ज्वैलर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल