1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर ने ब्लू गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर बरपाया कहर, आप भी देखिए फोटो

सोनम कपूर ने ब्लू गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर बरपाया कहर, आप भी देखिए फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 01:50 pm IST

बॉलीवुड की फैशनीस्ता सोनम कपूर अपने स्टाइल और कपड़ों के लिए जानी जाती है। सोनम अपने स्टाइलिश और डिफरैंट फैशन स्टाइल से अक्सर चर्चा में बनी रहती है। वैसे तो सोनम का वेस्टर्न और ट्रैडिशनल लुक काफी अच्छा है लेकिन उनका साड़ी स्टाइल काफी स्टीनिंग होता है।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फैशनीस्ता सोनम कपूर अपने स्टाइल और कपड़ों के लिए जानी जाती है। सोनम अपने स्टाइलिश और डिफरैंट फैशन स्टाइल से अक्सर चर्चा में बनी रहती है। वैसे तो सोनम का वेस्टर्न और ट्रैडिशनल लुक काफी अच्छा है लेकिन उनका साड़ी स्टाइल काफी स्टीनिंग होता है। सोनम का साड़ी कलैक्शन काफी स्टाइलिश है।

सोनम कपूर हर उस लड़की के लिए इंस्पिरेशन है, जो साड़ी वियर करना पसंद करती है। आज हम आपको सोनम कपूर की साड़ी को लेकर बात करेंगे। सोनम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साड़ी पहनकर फोटो शेयर किया है। सोनम की ये साड़ी ब्लू एंड गोल्डन में थी जिसमें सोनम सिंपल और सुंदर दिख रही थी। अगर इस साड़ी कि बात करें तो सोनम ने ब्लू गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है जिसमें वह बहुत ही ज्यादा सुंदर दिख रही हैं।

​आपको बता दें कि इस साड़ी को डिजाइन किया है ड्रेस डिजाइनर निरूज ने। निरूज ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

आपको बता दें कि सोनम अरबपति बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं । आनंद अपैरल ब्रांड  Bhane के मालिक हैं। इसे देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी बताया जाता है और इसका सालाना टर्नओवर 450 मिलियन डॉलर का है। 

साथ ही आनंद अपने फैमिली बिजनेस का काम देखते हैं और शाही एक्सपोर्ट्स के MD भी हैं।  आनंद को कपडो़ं और जूतों में खास दिलचस्पी है । वह VegNonVeg स्टोरी के को-फाउंडर हैं। इसमें अलग-अलग ब्रैंड के जूते मिलते हैं। खबरों की मानें तो सोनम और आनंद ने लंदन में भी एक घर खरीद लिया है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल