1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू सिरीश की अगली फिल्म का दूसरा प्री-लुक पोस्टर हुआ रिलीज, फोटो हुई वायरल

अल्लू सिरीश की अगली फिल्म का दूसरा प्री-लुक पोस्टर हुआ रिलीज, फोटो हुई वायरल

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2021 07:55 am IST,  Updated : May 30, 2021 07:55 am IST

इस फिल्म का निर्देशन विजेता फेम राकेश शसी ने किया है। इसमें अल्लू सिरीश के साथ अनु इम्मानुएल नज़र आएंगी।

allu sirish second pre look of his film latest news in hindi - India TV Hindi
अल्लू सिरीश की अगली फिल्म का दूसरा प्री-लुक पोस्टर हुआ रिलीज, फोटो हुई वायरल    Image Source : INSTAGRAM: ALLUSIRISH

अल्लू सिरीश की अगली फिल्म का पहला प्री-लुक गुरुवार को रिलीज हुआ था जो सभी को इम्प्रेस करने में कामयाब रहा था और जल्द ही अल्लू सिरीश, हैशटैगसीरीश6 और अल्लू अरविंद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। अब, अभिनेता ने एक दूसरा प्री-लुक जारी कर दिया है, जिसने एक बार फिर दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है।

दोनों प्री-लुक में दो अलग-अलग सेटिंग्स दिखाई गयी हैं। जहां पहले प्री-लुक ने एक इंटेंस मूड सेट किया था, वहीं दूसरे प्री-लुक में मुख्य कलाकार अल्लू सिरीश और अनु इमैनुएल एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए है, जो मुख्य अभिनेताओं के बीच एक इंटिमेट बॉन्ड को दर्शाता है, जबकि उनके चेहरे अभी भी सामने नहीं आए हैं। यह जोशीला इंटिमेट पोस्टर फिल्म के एक रोमांटिक प्रसंग की ओर इशारा करता है जिससे प्रशंसकों का उत्साह और प्रत्याशा इस बार आसमान छू गया है।

इस फिल्म का निर्देशन विजेता फेम राकेश शसी ने किया है। इसका निर्माण जीए2 पिक्च र्स द्वारा किया जा रहा है और इसे अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

अल्लू सिरीश की आखिरी फिल्म एबीसीडी को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं। उन्हें आखिरी बार हिंदी सिंगल 'विलायती शारब' में देखा गया था, जिसने कुछ ही समय में 10 करोड़ व्यूज को पार कर लिया था और सभी की प्लेलिस्ट में बना हुआ है।

और अब उनके प्रशंसकों को 30 मई का और भी इंतजार है। अभिनेता ने उन्हें उनके जन्मदिन के साथ-साथ जश्न का एक और कारण दे दिया है क्योंकि 30 मई को सुबह 11 बजे फस्र्ट लुक रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन