1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू सिरीश की अपकमिंग फिल्म 'प्रेमा कदांता' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

अल्लू सिरीश की अपकमिंग फिल्म 'प्रेमा कदांता' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

 Published : May 30, 2021 08:18 pm IST,  Updated : May 30, 2021 08:18 pm IST

अल्लू सिरीश की छठी फिल्म होने के नाते, प्रेमा कदांता की रिलीज का उनके प्रशंसकों और दर्शकों द्वारा काफी इंतजार किया जा रहा है और पोस्टर ने इसे दस गुना बढ़ा दिया है।

allu sirish- India TV Hindi
अल्लू सिरीश की अपकमिंग फिल्म 'प्रेमा कदांता' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़ Image Source : ALLU SIRISH

मशहूर साउथ स्टार अल्लू सिरीश ने अपने बर्थडे पर, प्रशंसकों के लिए एक उपहार के रूप में अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म 'प्रेमा कदांता' का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है। दो प्री-लुक में इतना कम खुलासा करने के बावजूद, वे दर्शकों के बीच इतनी उत्सुकता बढ़ाने में कामयाब रहे कि ट्विटर के ट्रेंडिंग पेज पर #Sirish6 #AlluAravind और #AlluSirish का बोलबाला था और अब पहले लुक की रिलीज़ और टाइटल की घोषणा के ठीक बाद ट्विटर के ट्रेंडिंग पेज पर #PremaKadanta छाया हुआ है। 

 आर माधवन ने अपने जन्मदिन से पहले शेयर किया अपना प्लान

पहले पोस्टर में मुख्य अभिनेता अल्लू सिरीश और अनु इमैनुएल दोनों को एक कैंडिड रोमांटिक मोमेंट साझा करते हुए दिखाया गया है। दोनों के बीच एक इंटिमेट बॉन्ड साफ़ नज़र आ रहा है। दर्शकों को पैशनेट रोमांस के प्रति जिज्ञासु करने के लिए फिल्म के लिए प्री-लुक काफी इंटेंस थे और अब, पहले लुक ने उत्साह को अधिक बढ़ा दिया है। 

अभिनेता कुछ वर्षों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, उनकी आखिरी फिल्म एबीसीडी थी, जिसे उसी शीर्षक के साथ हिंदी में डब किया गया था। इस बार, उन्होंने दो प्री-लुक के साथ कहानी को ट्विस्ट दे दिया है और एक ट्रेंड सेट कर दिया है। 

अल्लू सिरीश की छठी फिल्म होने के नाते, प्रेमा कदांता की रिलीज का उनके प्रशंसकों और दर्शकों द्वारा काफी इंतजार किया जा रहा है और पोस्टर ने इसे दस गुना बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन राकेश शशी ने किया है। इसका निर्माण GA2 पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है और श्री तिरुमाला प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन