1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर माधवन ने अपने जन्मदिन से पहले शेयर किया अपना प्लान

आर माधवन ने अपने जन्मदिन से पहले शेयर किया अपना प्लान

 Published : May 30, 2021 06:41 pm IST,  Updated : May 30, 2021 08:19 pm IST

आर माधवन ने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वह अपने करीबी लोगों के साथ एक शांत जन्मदिन मनाना चाहते हैं, जो कि 1 जून को आने वाला है।

 आर माधवन- India TV Hindi
 आर माधवन ने अपने जन्मदिन से पहले शेयर किया अपना प्लान Image Source : TWITTER- R MADHVAN

मुंबई: एक्टर आर. माधवन ने इस साल अपने जन्मदिन की योजना साझा की है। अभिनेता ने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वह अपने करीबी लोगों के साथ एक शांत जन्मदिन मनाना चाहते हैं, जो कि 1 जून को आने वाला है। माधवन ने रविवार को ट्वीट किया, "नमस्कार मेरे प्यारे ट्वीपल। सभी के प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। हमारे आसपास जो कुछ भी हो रहा है उसे देखते हुए, मैं कुछ भी मनाने की कल्पना नहीं कर सकता, मेरा जन्मदिन अपने करीबियों के साथ शांत तरीके से मनाऊंगा।

अल्लू सिरीश की अपकमिंग फिल्म 'प्रेमा कदांता' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

काम पर बात करें तो , माधवन अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'रॉकेटरी द नांबी इफेक्ट' के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह फिल्म वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर एस. नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करने के अलावा, माधवन ने नायक नंबी नारायणन का भी किरदार निभाया है।

'रॉकेटरी द नांबी इफेक्ट' हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

रविवार को माधवन के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए, प्रशंसकों ने अभिनेता के लिए अग्रिम जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा कीं और उनकी आगामी फिल्म के बारे में उत्सुकता व्यक्त की।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन