1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस 9' के एक्स प्रतिभागी अमन वर्मा ने गुपचुप की सगाई!

'बिग बॉस 9' के एक्स प्रतिभागी अमन वर्मा ने गुपचुप की सगाई!

 Published : Dec 21, 2015 05:26 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 05:29 pm IST

सलमान खान की होस्टिंग वाले कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस 9 के एक एक्स प्रतिभागी ने गुपचुप सगाई रचा ली है। चर्चित अभिनेता अमन वर्मा ने टेलीविजन अभिनेत्री वंदना लालवानी ने सगाई कर ली।

aman- India TV Hindi
aman

नई दिल्ली:- सलमान खान की होस्टिंग वाले कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस 9 के एक एक्स प्रतिभागी ने गुपचुप सगाई कर ली है। चर्चित अभिनेता अमन वर्मा ने टेलीविजन अभिनेत्री वंदना लालवानी से दिल्ली में सगाई की है। हालांकि इन दोनों ने अभी अधिकारिक तौर पर अपनी सगाई की घोषणा नहीं की है। लेकिन इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिससे इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि दोनों की सगाई हो चुकी है।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: पांच चौकाने वाली बातें जो निष्कासित अमन वर्मा ने की

सुत्रों के अनुसार अमन और वंदना ने 14 दिसंबर को एक दूसरे से सगाई की थी। इस खास मौके पर सिर्फ उनके परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद थे।

अमन वर्मा ‘बिग बॉस 9’ से काफी हफ्तों पहले ही निकल चुके हैं। उनका व्यवहार बिग बॉस के घर में मौजूद सभी सदस्यों के साथ अच्छा ही रहा है। उन्होंने शो में भी अपनी सगाई के बारे में घर में मौजूद किसी भी सदस्य से कोई बातचीत नहीं की थी।

aman
aman

अमन और वंदना सगाई के मौके पर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने अभी तक अपनी शादी के प्लान के बारे में कोई चर्चा नहीं की है। खबरों के अनुसार अमन शादी भी सिंपल तरीके से ही करेंगे जहां परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हो सकते हैं। लेकिन इनका रिसेप्शन शानदार तरीके से मुंबई में किया जा सकता है।

वंदना को 'डोली सजा के रखना', 'सीआईडी', 'लो हो गई पूजा इस घर की' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं।

अगली स्लाइड में देखिए अमन-वंदना की सगाई की तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन