1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमित साध को हुआ कोरोना वायरस, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

अमित साध को हुआ कोरोना वायरस, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

 Published : Dec 01, 2021 07:56 am IST,  Updated : Dec 01, 2021 07:57 am IST

अमित साध ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही फैंस को सतर्क रहने की अपील की।

Amit Sadh Tested Positive For corona virus - India TV Hindi
Amit Sadh Tested Positive For corona virus  Image Source : INSTAGRAM/AMITSADH

Highlights

  • अमित साध ने कोरोना वायरस से हुए संक्रमित
  • अमित साध ने फैंस को सुरक्षित रहने की अपील की
  • एक्टर ब्रीद सीजन 3 में नजर आने वाले हैं

एक बार कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। जहां एक ओर कोविड का नया वेरिएंट ओमिकॉन सामने आ गया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री भी कोरोना के चपेट में आ गई हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता अमित साध भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। 

इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए अमित ने लिखा, 'अत्यधिक सावधानियों के बावजूद, मुझे कोरोना हो गया है। शुरुआत में काफी हल्के लक्षण नजर आने पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में रहूंगा। मुझे यकीन है कि मैं इससे मजबूत और बेहतर होकर निकलूंगा। कृपया आप सभी सुरक्षित रहें और अपना और दूसरों का ख्याल रखें। आप सभी को प्यार।'

एक दूजे के हुए नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा, देखें शादी की दिलकश तस्‍वीरें

अमित  साध के पोस्ट शेयर करते हुए फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

अमित साध के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ब्रीद सीजन 3 में नजर आने वाले हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन और नित्या मेनन नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन