1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने कविता के जरिए लोगों को 'इंसानियत की ओर कदम बढ़ाने' की अपील की, देखें वीडियो

अमिताभ बच्चन ने कविता के जरिए लोगों को 'इंसानियत की ओर कदम बढ़ाने' की अपील की, देखें वीडियो

 Published : Apr 27, 2020 08:51 am IST,  Updated : Apr 27, 2020 10:08 am IST

देश में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

Amitabh Bachchan latest news lockdown poetry- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की कविता Image Source : INSTAGRAM

भारत सहित पूरी दूनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। साथ ही समाज में एक-दूसरे की मदद करने के लिए जागरुकता भी फैला रही हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एक वीडियो शेयर कर कोरोना वॉरियर्स की हौसला अफजाई की है।

अमिताभ बच्चन ने कविता इंसानियत को समर्पित की है। इसके बोल हैं, 'अपनी मां की कोख में पैदा होते ही, मुझे डॉक्टर ने अपनी सरपरस्त हथेलियों में संभाला। जब होश भी ना संभाला था, एक नर्स ने मुलायम हाथों से मुझे नहलाया। एक टीचर ने अपनी उंगली से मेरी उंगली पकड़कर मुझे अ, आ, इ, ई सिखाया....।'

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ने खुद कविता पढ़ी है। इसके जरिए उन्होंने एक-दूसरे की मदद करने और हमदर्द होने की सलाह दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एक कदम इंसानियत की ओर..।'

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग इस घातक महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 800 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन