1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूजीत सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना आएंगे नजर

शूजीत सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना आएंगे नजर

 Published : May 15, 2019 12:59 pm IST,  Updated : May 15, 2019 12:59 pm IST

आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन साथ में फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को शूजीत सरकार बनाने वाले हैं।

Ayushmann khurana and Amitabh bachchan- India TV Hindi
Ayushmann khurana and Amitabh bachchan Image Source : TWITTER

मेगास्टार अमिताभ बच्चन9Amitabh Bachchan) और अभिनेता आयुष्मान खुराना(Ayushmann khurana) पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों अभिनेता शूजित सरकार (Shoojit Sircar)की आगामी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में काम करेंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है जो इस साल नवंबर के महीने में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी लखनऊ पर आधारित है।

'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'अक्टूबर' फेम जूही चतुर्वेदी ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म का निर्माण रोनी लाहिड़ी और शील कुमार करने वाले हैं।

शूजीत सरकार ने एक बयान में कहा, "मैं और जूही इस कहानी पर कुछ समय से काम कर रहे हैं। हम सब जानते हैं कि जब जूही कोई कहानी लेकर आती हैं तो उसमें एक अनोखापन होता है जो उनका ट्रेडमार्क है।"

उन्होंने कहा, "मैंने जैसे ही इसे पढ़ा, मैं बहुत उत्साहित हो गया और इसे मेरे दोस्त और निर्माता रोनी और उसी समय बच्चन जी और आयुष्मान से साझा किया।"

उन्होंने कहा, "'पीकू' और 'विक्की डोनर' के बाद मैं बच्चन जी और आयुष्मान को साथ लेकर काम करना चाहता था।"

फिल्म के शीर्षक पर उन्होंने कहा कि यह कहानी लखनऊ पर आधारित है और 'गुलाबो सिताबो' स्थानीय लोगों की बोलचाल का एक मजेदार हिस्सा है और जहां तक कहानी का सवाल है, और अधिक जानने के लिए इंतजार कीजिए और फिल्म देखिए।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

SOTY2 Box Office Collection: पांचवे दिन भी 50 करोड़ के क्लब में शामिल नही हो पाई टाइगर, अनन्या और तारा की फिल्म

'कर के फोन मैं बुलाय ली', राजस्थानी रसिया पर इस लड़की का डांस दे रहा सपना चौधरी को टक्कर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन