1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘102 नॉट आउट’ के डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को लेकर बताई ये खास बात

‘102 नॉट आउट’ के डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को लेकर बताई ये खास बात

 Published : May 04, 2018 04:01 pm IST,  Updated : May 04, 2018 04:01 pm IST

102 नॉट आउट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। वैसे तो इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है लेकिन फिल्म निर्माता उमेश शुक्ला का कहना है कि ‘102 नॉट आउट’ में अमिताभ और ऋषि को निर्देशित करना आसान था।

Big b- India TV Hindi
Big b

मुंबई: फिल्मकार उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 102 नॉट आउट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। वैसे तो इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है लेकिन फिल्म निर्माता उमेश शुक्ला का कहना है कि ‘102 नॉट आउट’ में अमिताभ और ऋषि को निर्देशित करना आसान था क्योंकि वे दूसरों पर अपने विचार नहीं थोपते। पूर्व में ‘ओएमजी: ओह माई गॉड’ फिल्म का निर्देशन कर चुके निर्देशक ने सौम्या जोशी के लोकप्रिय गुजराती नाटक ‘102 नाट आउट’ पर आधारित एक फिल्म का निर्माण किया है जो पिता और बेटे के असामान्य रिश्ते पर आधारित है।

उमेश शुक्ला ने बताया, “बच्चन सर और ऋषि सर दोनों की अच्छी बात यह है कि वे अभिनेताओं के रूप में काफी विलक्षण हैं। वे चीजों को जानना, समझना चाहते हैं और ऐसे में शूटिंग करने में आसानी होती है। वे कभी भी अपना विचार नहीं थोपते। अगर वे एक दृश्य को लेकर आश्वस्त हो जाते हैं तो वे कभी भी हस्तक्षेप नहीं करते या अपने विचार नहीं थोपते। वे निर्देशक के दृष्टिकोण को समझते हैं।“

निर्देशक ने बताया कि फिल्म निर्माण शुरू करने से पहले बिग और ऋषि के साथ एक वर्कशॉप के बाद उनका बहुत सारा दबाव गायब हो गया था। हास्य पर आधारित यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। अमिताभ बच्चन और रिषि कपूर इस फिल्म में 27 साल के बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘नसीब’, ‘कुली’ और ‘अजूबा’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। उमेश शुक्ला की फिल्म में अमिताभ को 102 वर्षीय एक दोस्ताना रिश्ता रखने वाले पिता की और ऋषि को उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन