1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा के लिए सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा के लिए सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

 Written By: IANS
 Published : Feb 23, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 06:24 pm IST

बिग बी ने इसके साथ ही फैशन शो से श्वेता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी आंखों में पानी नजर आ रहा है।

amitabh bachchan daughter shweta nanda- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेटी श्वेता की फोटो

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने हाल ही में अपने कपड़ों के लेबल एमएक्सएस के पहले शो को आयोजित किया, जिसके चलते उनके पिता व दिग्गज अभिनेता अमिताभ काफी भावुक हो गए। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के लिए लिखा, "कब ये ऐसे ही ऐसी बन गई पता ही नहीं चला..लव यू मामा।"

अमिताभ ने इसके साथ तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है जिसमें वह श्वेता संग नजर आ रहे हैं।

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में अमिताभ बच्चन की तस्वीर देखते ही रेखा ने कहा-ये डेंजर जोन है

बिग बी ने इसके साथ ही फैशन शो से श्वेता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी आंखों में पानी नजर आ रहा है। श्वेता फैशन शो में एक डेनिम जैकेट पहनकर आई थीं, जिसमें उनके पिता की तस्वीर बनी हुई थी।

अमिताभ बच्चन ने बताया नमस्कार का सही अर्थ, ट्वीट हो रहा है तेजी से वायरल

श्वेता डिजाइनर मोनिशा जयसिंह संग एमएक्सएस को संभालती हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन