1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ के फैंस ने इस तरह दी जन्मदिन की बधाई

अमिताभ के फैंस ने इस तरह दी जन्मदिन की बधाई

 Published : Oct 11, 2017 01:39 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 01:39 pm IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार को 75 साल के हो गए। इस मौके पर फिल्मी सितारों के साथ-साथ उनके फैंस भी अमिताभ को लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan happy birthday

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार को 75 साल के हो गए। इस मौके पर फिल्मी सितारों के साथ-साथ उनके फैंस भी अमिताभ को लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। खुद को हिंदी सिनेमा का छात्र मानने वाले और बॉलीवुड फिल्म ‘विक्की डोनर’ और ‘रनिंग शादी’ में काम कर चुके अभिषेक शर्मा ने भी बिग बी के जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया।

अभिषेक का कहना है कि वे कई सालों से 11 अक्टूबर को बिग बी का जन्मदिन मनाते रहें हैं। उकना कहना है कि उन्हें यह देखकर बेहद खुशी होती है कि जिन निर्देशकों के साथ हालिया फिल्मों में बिग बी ने काम किया है, वे भी उन्हीं बैनर की दो फिल्मों में काम कर चुके हैं और उम्मीद करते हैं कि कभी उनके साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिले।

इसके अलावा ट्विटर और फेसबुक पर भी अमिताभ के फैन लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

हमारी तरफ से भी अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन