1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वच्छ भारत के लिए अमिताभ बच्चन बना रहे हैं वीडियो

स्वच्छ भारत के लिए अमिताभ बच्चन बना रहे हैं वीडियो

 Published : Aug 19, 2017 09:23 am IST,  Updated : Aug 19, 2017 09:23 am IST

भिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों एक समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और ब्राजील में भारतीय महावाणिज्यदूत के लिए एक वीडियो पर काम कर रहे हैं।

amitabh- India TV Hindi
amitabh Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह इन दिनों एक समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और ब्राजील में भारतीय महावाणिज्यदूत के लिए एक वीडियो पर काम कर रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "भारत में इस समय चल रहे एक समारोह को लेकर स्वच्छ भारत अभियान और ब्राजील में भारत के महावाणिज्यदूत के लिए वीडियो बाइट्स तैयार कर रहा हूं।"

अमिताभ ने लिखा, "स्वच्छ भारत अभियान पर लेख या देश में स्वच्छता के मुद्दों पर दो-तीन मिनट की लघु फिल्में आमंत्रित हैं..इनाम और उपहार दिए जाएंगे।"

अब चिरंजीवी संग नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

अमिताभ का मानना है कि सूचना प्रौद्योगिकी के कारण रचनात्मक कार्य करना आसान हो गया है।

बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिवंगत अभिनेता ओमपुरी और गुरिंदर चड्ढा निर्देशित फिल्म 'पार्टिशन : 1947' के बारे में भी लिखा।

फिल्म शुक्रवार को भारत में रिलीज की जाएगी।

'पार्टिशन : 1947' इस साल की शुरुआत में भारत से बाहर 'वायसरॉइज हाउस' के नाम से रिलीज हुई, जो भारत और पाकिस्तान के विभाजन की कहानी है। इसमें हुमा कुरैशी, मनीष दयाल, डेन्जिल स्मिथ आदि कलाकार हैं।

​(इनपुट- आईएनएस)

क्या है रणवीर-दीपिका के किस का पूरा सच?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन