1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने इस अंदाज में 'ट्विटरजी' से किया खास निवेदन

अमिताभ बच्चन ने इस अंदाज में 'ट्विटरजी' से किया खास निवेदन

 Published : May 05, 2018 02:57 pm IST,  Updated : May 05, 2018 02:57 pm IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद वह हमेशा अपने चाहनेवालों के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करते ही रहते हैं। बिग ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय हस्तियों में से एक हैं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद वह हमेशा अपने चाहनेवालों के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करते ही रहते हैं। बिग ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय हस्तियों में से एक हैं। हालांकि उन्होंने अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के प्रबंधक से फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने का एक बार फिर आग्रह किया है। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह ट्विटर पर बहुत कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने साथ ही पूछा कि फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए क्या कुछ और भी करने की जरूरत है।

बिग बी ने ट्वीट किया, "अरे यार ट्विटर जी। यार अब तो हमारे नंबर बढ़ा दो। कब से इतना कुछ डाल रहे हैं..कुछ और करना हो, नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो।" बिग बी के अधिकारिक और सत्यापित ट्विटर हैंडल सीनियर बच्चन के 3.43 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में बिग बी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वे फॉलोअर्स की संख्या को स्थिर कैसे रखते हैं। उन्होंने यह कहते हुए ट्विटर छोड़ने की चेतावनी भी दी थी।

गौरतलब है कि अमिताभ इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षको के बीच काफी सराहा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन