1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना से जंग जीतकर घर आते ही अमिताभ बच्चन ने रक्षा बंधन पर लिखा भावुक पोस्ट, अभिषेक के न आने का भी जिक्र

कोरोना से जंग जीतकर घर आते ही अमिताभ बच्चन ने रक्षा बंधन पर लिखा भावुक पोस्ट, अभिषेक के न आने का भी जिक्र

 Published : Aug 03, 2020 07:02 am IST,  Updated : Aug 03, 2020 01:19 pm IST

बॉलीवुड के महानायक कोरोना की जंग जीत कर घर लौट आए हैं। घर लौटते ही बिग ही ने सोशल मीडिया पर सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। इसके साथ इस त्योहार पर एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा जो वायरल हो रहा है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक कोरोना की जंग जीत कर घर लौट आए हैं। बिग बी के घर लौटते ही उनके प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी और सुकूनभरी मुस्कान है। घर लौटते ही बिग ही ने सोशल मीडिया पर सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। इसके साथ इस त्योहार पर एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा जो वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'भाई द्वारा बहन के लिए सुरक्षा और सिक्योरिटी का त्योहार.. मुसीबत के समय में उसका हाथ थामने, उसे उस मुसीबत से बचाने के लिए, उसे ये बताएं कि कुछ भी हो जाए, वो उसकी तरफ है। रक्षा बंधन का मतलब है रक्षा के लिए 'रक्षा' और ‘बंधन’ एक साथ प्यार के बंधन में बंधने के लिए। हमारे सामाज में सदियों पुरानी परंपराएं हैं जो हम सभी को मूल्यवान बनाती हैं। व्यवहार और विश्वास के रूप में। व्यवहार के ऐसे विश्वास जो कभी भी धोखा नहीं देगा और न ही इसे कभी भंग किया जा सकता है। वे पत्थर पर लिखे गए लेखों की गढ़ी हुई प्रतिभा हैं..हमेशा के लिए।'

इस पोस्ट के अलावा बिग बी ने अपने ब्लॉग में अभिषेक बच्चन का जिक्र भी किया। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा- 'कोरोना वायरस से मुक्ति के बाद अस्पताल से वापस आना खुशी की बात है, लेकिन ज्यादा अच्छा इसलिए नहीं लग रहा क्योंकि अभिषेक अभी अस्पताल में ही है।' इसके अलावा बिग बी ने कई बातें अपने लेटेस्ट ब्लॉग में लिखी। जिसमें उन्होंने कोरोना से जंग जीतने के सफर का भी जिक्र किया। 

Amitabh Bachchan Blog
Image Source : BLOG AMITABH BACHCHANAmitabh Bachchan Blog

अमिताभ बच्चन के घर वापसी की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके दी थी। अभिषेक ने ट्वीट किया था- 'मेरे पिता की लेटेस्ट कोविड -19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अब घर पर रहेगें और आराम करेगें। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' 

अभिषेक अभी भी नानवती अस्पताल में भर्ती हैं उनकी कोरोना कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिषेक ने ट्वीट कर बताया- 'मैं, दुर्भाग्यवश कुछ कॉमरेडिटी के कारण कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अस्पताल में रहूंगा। फिर एक बार, आप सभी को मेरे परिवार के लिए शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। बहुत दीन और ऋणी। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा! वादा।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन