1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का इंस्टा अकाउंट हुआ पब्लिक, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का इंस्टा अकाउंट हुआ पब्लिक, तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स

 Published : Dec 23, 2020 01:30 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 01:30 pm IST

नव्या नवेली चंदा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक कर दिया है। जिसके बाद उनके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ने लगे हैं।

navya naveli- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या का इंस्टा अकाउंट हुआ पब्लिक Image Source : INSTA- NAVYA NAVELI CHANDA

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली चंदा काफी मशहूर हैं, सोशल मीडिया पर भी नव्या को लेकर कई फैन पेज बने हैं, हालांकि नव्या का इंस्टा अकाउंट प्राइवेट था, मगर अब नव्या नवेली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

नव्या नवेली का अकाउंट पहले से ही वैरिफाइड है और अब अकाउंट के प्राइवेट होते ही उनके फॉलोवर्स बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

नव्या नवेली चंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी हैं।

मेंटल हेल्थ को लेकर नव्या ने शुरू किया है आरा हेल्थ

नव्या ने ग्रेजुएट होने के बाद इस साल ही आरा हेल्थ शुरू किया था। आरा हेल्थ के को-फाउंडर से बात करते हुए नव्या ने कहा मैं पहले थेरेपी के बाहर में बात करते समय सहज महसूस नहीं करती थी। उन्होंने कहा- यह मेरे लिए भी कुछ नया था। मैं इसके बारे में बात करने से पहले खुद इसे अनुभव करना चाहती थी। जाहिर है, मेरे परिवार को पता है कि मैं थेरेपी में हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई दोस्त ऐसा करता है। मुझे नहीं पता।" अगर अभी भी उन्हें जाना और बताना होगा।

नव्या के इस पोस्ट पर मां श्वेता बच्चन ने कमेंट किया। श्वेता ने लिखा- ब्रेव।

इससे पहले, सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, आरा हेल्थ पेज ने अपने मिशन के बारे में बात की जो महिलाओं को सशक्त और शिक्षित स्वास्थ्य विकल्प बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। नव्या ने अहिल्या मेहता, मल्लिका साहनी और प्रज्ञा साबू नाम की तीन और महिलाओं के साथ नए वेंचर की शुरुआत की है।

नव्या नवेली इसी साल न्यूयॉर्क से ग्रेजुएट हुई हैं। मगर कोरोना वायरस की वजह से उनकी ग्रेजुएशन पार्टी नहीं हो पाई। बिग बी ने घर पर ही नव्या के ग्रेजुएशन डे को सेलिब्रेट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर नव्या की तस्वीरें शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन