1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिखर धवन ने इस अंदाज में बोला अमिताभ बच्चन का डायलॉग, फैंस बोले 'असली गब्बर'

शिखर धवन ने इस अंदाज में बोला अमिताभ बच्चन का डायलॉग, फैंस बोले 'असली गब्बर'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2020 10:15 am IST,  Updated : Dec 23, 2020 10:15 am IST

वीडियो में धवन के सामने भी एक पुलिसवाला ख़ड़ा है जो धवन से उनकी पहचान पूछ रहा है। ऐसे में धवन ने किस अंदाज में अपना परिचय दिया..ये देखने लायक है।

Shikhar Dhawan- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : TWITTER/@SDHAWAN25

क्रिकेटर शिखर धवन अपने ही मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर को फिल्मों का बहुत शौक है और इसी शौक के चलते वो फिल्मी अंदाज में कुछ नया करते रहते हैं। ऐसा ही एक कारनामा शिखर धवन ने तब किया जब महानायक अमिताभ बच्चन के एक सुपरहिट डायलॉग को उन्होंने शानदार अंदाज में बोला। ये वीडियो वायरल हो रहा है और शिखर के इस अंदाज को सराहा जा रहा है।

इस वीडियो को शिखर धवन ने ही शेयर किया है। वीडियो में वो घर की बालकनी में दिख रहे हैं और हरियाणा पुलिस का एक जवान उनके आगे खड़ा है। धवन एक्शन में आते हैं और बैकग्राउंड में अमिताभ की फिल्म कालिया का एक सुपरहिट डायलॉग गूंजता है। 

Viral Video : टीवी देखकर डांस कर रही बच्ची ने कर डाला कुछ ऐसा, लोगों की अटक गई सांसें

कालिया...शिखर स्टाइलिश चश्मा लगाए कहते हैं कि इस ताली पर तुम्हारा नहीं हमारा नाम लिखा है। तब पुलिसवाला उंगली उठा कर पूछता है कि कौन हो तुम? तब आवाज आती है कि हम भी वो हैं जो किसी के पीछे खड़े नहीं होते, जहां भी खड़े हो जाते हैं लाइन वहीं से शुरू हो जाती है। 

इस वीडियो में गब्बर की फिल्मों के प्रति दीवानगी को खूब सराहा जा रहा है। खास बात ये है कि शिखर ने अपने इंस्टा अकाउंट के बायो में भी अमिताभ बच्चन - अगर किसी ने हिलने की कोशिश की...लिखा है। इससे साफ जाहिर होता है कि शिखर बिग बी के बहुत बड़े फैन हैं। 

Viral Video: देखिए लोकल Harry Potter, बस जरा बजट कम रह गया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

शिखर अमिताभ के फैन हैं और उनकी इस अदा से उनके लाखों फैन्स उत्साह में आ गए हैं। यूजर उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - असली गब्बर। वहीं एक और यूजर शिखर से कह रहा है वाह पाजी। एक यूजर ने चुटकी लेने के अंदाज में लिखा है - पर गब्बर भाई आपके पीछे तो कोई लाइन नहीं लगी हुई है।

Viral : टिक स्टार को मिल रही जान से मारने की धमकियां, वजह चौंका देगी

शिखर धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया दौरे में वनडे और टी20 खेलकर लौटे गब्बर अभी परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धवन ने 20-20 में भी शानदार खेल दिखाया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।