1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अमिताभ बच्चन के छलके खुशी के आंसू, किया ये ट्वीट

ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अमिताभ बच्चन के छलके खुशी के आंसू, किया ये ट्वीट

 Published : Jul 27, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 10:42 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आईं। जिसके बाद दोनों को नानावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है

ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अमिताभ बच्चन के छलके खुशी के आंसू, किया ये ट्वीट- India TV Hindi
ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अमिताभ बच्चन के छलके खुशी के आंसू, किया ये ट्वीट Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

बच्चन परिवार के लिए सोमवार का दिन काफी राहत लेकर आया। उनकते परिवार के के दो सदस्य यानी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना  रिपोर्ट निगेटिव आईं। जिसके बाद  दोनों को नानावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों अपने घर 'जलसा' पहुंची हैं और यहीं रहेंगी। उधर अस्पताल में भर्ती  अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अस्पताल में ही एडमिट है। जहां से अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में ऐश और आराध्या की तस्वीर शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की।  

अमिताभ बच्चन ने ट्विट करते हुए लिखा, 'अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर.. मैं  रोक ना पाया अपने अंसून  प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार'

ऐश्वर्या बच्चन और आराध्या बच्चन को नानावती अस्पताल से मिली छुट्टी

बिग बी से पहले अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप सभी की निरंतर प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद... ऐश्वर्या और आराध्या कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे। 

इस लड़के को माउथ ऑर्गन बजाता देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, वीडियो शेयर करके कहा-अद्भुत

आपको बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अमिताभ और अभिषेक पहले अस्पताल में भर्ती हुए और उसके बाद ऐश और आराध्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चन परिवार में केवल जया बच्चन ऐसी थी  जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन