1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की अभिषेक और श्वेता की पुरानी तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अभिषेक और श्वेता की पुरानी तस्वीर

 Published : Nov 16, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 06:35 pm IST

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अभिषेक और श्वेता बच्चन की बचपन की तस्वीर शेयर की है।

amitabh bachchan shares throwback picture- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की अभिषेक और श्वेता की पुरानी तस्वीर

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बेटे अभिषेक बच्चन के बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें ये दोनों नाइट सूट पहने नजर आ रहे हैं। बिग बी ने शुक्रवार को अपने बच्चों की यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ट्विटर पर साझा की है।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बच्चों की मासूमियत हमें वह कारण और अवसर देते हैं, जो वे होते हैं..श्वेता और अभिषेक अपनी उम्र के पहले दौर में।"

इस तस्वीर को अब तक 897 बार रीट्वीट किया जा चुका है और 24.4 हजार लोगों ने इस पर लाइक का बटन दबाया है।

कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के द्वारा लिखा एक पुराना खत सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह खत तब का है जब अमिताभ बच्चन लंबे समय तक आउटडोर शूट के लिए जाते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन