1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में किया नई बहू का स्वागत, परिवार संग तस्वीरे की पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में किया नई बहू का स्वागत, परिवार संग तस्वीरे की पोस्ट

 Published : Nov 13, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 02:13 pm IST

अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में तो सबसे आगे हैं ही, लेकिन इन दिनों वह सोशल मीडिया पर भी इतने एक्टिव हो चुके हैं कि इसमें भी वह किसी से पीछे नहीं रह गए हैं अब। अक्सर वह अपने फैंस के साथ कुछ नया शेयर करते रहते हैं, जिसके कारण अब उनके चाहने वाले और भी उनके..

amitabh - India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में तो सबसे आगे हैं ही, लेकिन इन दिनों वह सोशल मीडिया पर भी इतने एक्टिव हो चुके हैं कि इसमें भी वह किसी से पीछे नहीं रह गए हैं अब। अक्सर वह अपने फैंस के साथ कुछ नया शेयर करते रहते हैं, जिसके कारण अब उनके चाहने वाले और भी उनके करीब आ गए हैं। हाल ही में एक बार फिर से बिग बी ने अपने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में अमिताभ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। महानायक ने अपनी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मैं लिखता हूँ इस लिए जवानी मेरी है।" बता दें कि बिग बी ने बीते रविवार को ये तस्वीरे शेयर की हैं, जो उनके भतीजे की शादी की हैं।

उन्होंने इस दौरान खुद बताया कि भतीजे की बहु घर आ गई है। इस फंक्शन में महानायक के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता नन्दा और लाडली पोती अराध्या भी शामिल हुई। तस्वीरों में पूरा ही परिवार काफी खूबसूरत दिख रहा है। अमिताभ ने अभिषेक और श्वेता की एक तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, " मेरे सर्वप्रथम, मेरे अनमोल, मेरे सब कुछ।" ऐश्वर्या यहां पिंक कलर की ड्रेस पहने ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें कि हर रविवार को अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ, लेकिन घर में शादी का माहौल होने के बावजूद महानायक ने अपने चाहने वालों को बिल्कुल निराश नहीं किया और सभी से रूबरू होने के लिए 13 नवंबर को अपने घर से बाहर आए। (Bigg Boss 11: घर से बेघर होने पर सब्यसाची और मेहज़बीं ने कही ये बातें)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन