1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने केआरके के लिए किया ट्वीट, फैंस हुए खफा

अमिताभ बच्चन ने केआरके के लिए किया ट्वीट, फैंस हुए खफा

 Published : Sep 04, 2018 10:29 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 10:29 pm IST

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा,"कभी न नियंत्रित किए जाने वाले कमाल राशि खान। सीधी बात करते हैं, बिना किसी लाग-लपेट के।"

अमिताभ-केआरके- India TV Hindi
अमिताभ-केआरके Image Source : INSTAGRAM

मुंबई:  महानायक अमिताभ बच्चन ने भारतीय फिल्म निर्माता एवं अभिनेता कमाल राशिद खान को सराहते हुए कहा कि उन्हें कभी बदला या नियंत्रित नहीं किया जा सकता। अमिताभ ने ट्वीट कर कहा,"कभी न नियंत्रित किए जाने वाले कमाल राशि खान। सीधी बात करते हैं, बिना किसी लाग-लपेट के।"

पिछले साल कमाल राशिद खान द्वारा अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'सीक्रेट सुपरस्टार' के क्लाइमैक्स का खुलासा करने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया था।

अमिताभ के इस ट्वीट से फैंस काफी नाराज दिखें। उन्हें शिकायत थी कि अमिताभ केआरके जैसे इंसान के लिए ट्वीट क्यों कर रहे हैं।

केआरके ने ट्विटर अकाउंट दोबारा रिस्टोर नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन