1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों इन दिनों दवाब महसूस कर रही हैं अमायरा दस्तूर

आखिर क्यों इन दिनों दवाब महसूस कर रही हैं अमायरा दस्तूर

 Published : Jun 01, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 05:21 pm IST

अमायरा दस्तूर इन दिनों अपने शो 'द ट्रिप' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हालांकि इसे लेकर वह थोड़ी नर्वस भी हैं। दरअसल उनका कहना है कि वह 'द ट्रिप' के दूसरे सीजन में लीजा हेडन की जगह पर शामिल होने को लेकर नर्वस हैं।

Amyra Dastur - India TV Hindi
Amyra Dastur

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर इन दिनों अपने शो 'द ट्रिप' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हालांकि इसे लेकर वह थोड़ी नर्वस भी हैं। दरअसल उनका कहना है कि वह 'द ट्रिप' के दूसरे सीजन में लीजा हेडन की जगह पर शामिल होने को लेकर नर्वस हैं। दरअसल पहले सीजन में लीजा के काम को काम को काफी पसंद किया था। अमायरा का कहना है कि शो के पहले सीजन में लीजा बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं।

मॉडल से अभिनेत्री बनीं अमायरा को 'द ट्रिप' के 4 मुख्य किरदारों में से एक के लिए लीजा की जगह चुना गया है। इसमें श्वेता त्रिपाठी, मल्लिका दुआ और सपना पब्बी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वेब सीरीज की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी।

अमायरा ने कहा, "मैं कुछ समय से वेब सीरीज करना चाहती थी और अब 'द ट्रिप' के साथ यह मौका मिलने पर मैं उत्साहित हूं। मैं थोड़ी नर्वस हूं क्योंकि यह दूसरा सीजन है और मैं दवाब महसूस कर रही हूं क्योंकि शो के पहले सीजन में लीजा ने शानदार काम किया था। चूंकि यह हिदी में कॉमेडी का मेरा पहला प्रयास है, इसलिए मैं लोगों को अपनी यह प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हूं।" सोनाम नायर द्वारा निर्देशित नए सीजन की कहानी का खुलासा होना बाकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन