1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले वायरल होने लगा जाह्नवी का यह वीडियो, दिलकश अदाएं उड़ा देंगी होश

डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले वायरल होने लगा जाह्नवी का यह वीडियो, दिलकश अदाएं उड़ा देंगी होश

 Published : Jun 01, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 04:52 pm IST

जाह्नवी कपूर सबसे लोकप्रिय स्टारकिड बन चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही जाह्नवी ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आज फैंस उनकी एक झलक के दीवाने के रहते हैं।

Jahnvi Kapoor- India TV Hindi
Jahnvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर सबसे लोकप्रिय स्टारकिड बन चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही जाह्नवी ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आज फैंस उनकी एक झलक के दीवाने के रहते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी वह पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ नजर आती हैं, तो कभी अपने जिम से वर्कआउट करके बाहर निकलती हुईं। लेकिन जाह्नवी के हर अंदाज को उनके फैंस ने सर-आंखों पर बिठाया है।

उन्होंने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों को इस कदर अपना दीवाना बना दिया है कि, अब यह कहना बिल्कुल मुश्किल नहीं लगता कि आने वाले समय में उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक कहा जाएगा। हाल ही में जाह्नवी ने वोग इंडिया के जून एडिशन के लिए अपना पहला फोटोशूट करवाया है। इसकी तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा रही हैं। लेकिन उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

जाह्नवी के फैंस इस फोटोशूट की सभी तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब वोग ने फोटोशूट के दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें जाह्नवी और बहुत कॉन्फिडेंस और बला की खूबसूरत दिख रही हैं। इस वीडियो के अंत में वह अपनी छोटी बहन खुशी से गले मिलते हुई दिख रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन