1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निधन से पहले श्रीदेवी ने दी थी बेटी को ये सलाह, 2 महीने बाद जाह्नवी ने किया खुलासा

निधन से पहले श्रीदेवी ने दी थी बेटी को ये सलाह, 2 महीने बाद जाह्नवी ने किया खुलासा

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 30, 2018 09:58 pm IST,  Updated : May 30, 2018 09:58 pm IST

धड़क' के निर्माता फिल्मकार करण जौहर ने वोग इंडिया के जून अंक में एक साक्षात्कार के लिए जाह्न्वी से बात की।

श्रीदेवी-जाह्नवी- India TV Hindi
श्रीदेवी-जाह्नवी

मुंबई: शानदार ड्रेसिंग और स्टाइल की मल्लिका रहीं श्रीदेवी ने बेटी जाह्न्वी को चेहरे पर कुछ न लगाने की सलाह दी थी। बेटी की पहली बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' को लेकर वह बहुत खुश थीं। 'धड़क' के निर्माता फिल्मकार करण जौहर ने वोग इंडिया के जून अंक में एक साक्षात्कार के लिए जाह्न्वी से बात की। उन्होंने पूछा कि जब फिल्म की 25 मिनट की फूटेज श्रीदेवी ने देखी तो उन्होंने बेटी से क्या कहा?

जाह्न्वी ने कहा, "वह इसे लेकर बहुत तकनीकी थीं। पहली बात उन्होंने मुझे बताया कि सुधार की जरूरत है। उन्हें महसूस हुआ कि मस्कारा धुंधला है और इससे वह परेशान हुईं।" उन्होंने कहा, "दूसरा उन्होंने मुझे कहा कि 'मैं चेहरे पर कुछ भी न लगाऊं'। ये सारी बातें उन्होंने मुझे बताया था, लेकिन वह खुश थीं।" हिदी फिल्म 'धड़क' के सह-कलाकारों को पर्दे पर वह आकर्षक मानती हैं।

उन्होंने राजकुमार राव, धनुष और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों का नाम लेते हुए कहा, "ये सभी अच्छे हैं। मैं उस कलाकार की तरफ आकर्षित होती हूं, जो मुझे दीवाना कर दे और ये सभी कलाकार बहुत भावपूर्ण हैं।" पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आलिया भट्ट का नाम लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन