1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आनंद आहूजा ने सोनम कपूर के साथ शेयर की तस्वीर, एक्ट्रेस ने लिखा- 'मिस यू'

आनंद आहूजा ने सोनम कपूर के साथ शेयर की तस्वीर, एक्ट्रेस ने लिखा- 'मिस यू'

 Published : Jan 11, 2019 10:04 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 10:04 pm IST

आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने अपनी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor)की तस्वीर शेयर की है।

Anand Ahuja, Sonam Kapoor- India TV Hindi
Anand Ahuja, Sonam Kapoor Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने 2018 में शादी की थी। आनंद का बिजनेस भारत से बाहर है इसलिए दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए समय निकालना पड़ता है। पिछले कुछ समय से दोनों न्यूयॉर्क में साथ थे। कुछ दिनों पहले अनिल कपूर का बर्थडे मनाने वो भारत आए थे। सोनम अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को प्रमोट करने के लिए मुंबई में ही रुक गईं, वहीं आनंद न्यूयॉर्क वापस लौट गए। सोनम की याद में आनंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसपर सोनम ने लिखा- I miss you so much.

यह तस्वीर उनके बाली हॉलिडे की है। तस्वीर में वो बीच के किनारे एक-दूसरे को गले लगाकर खड़े हैं। तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा।

 
उन्होंने बाली में नया साल सेलिब्रेट किया था और अपने ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' लेस्बियन लव स्टोरी है, जिसमें सोनम लीड रोल में हैं। फिल्म में अनिल उनके पापा के रोल में हैं। उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है।

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

हार्दिक पंड्या कॉन्ट्रोवर्सी के बीच राहुल द्रविड़ का पुराना वीडियो वायरल, देखकर कहेंगे जेंटलमैन

हार्दिक पंड्या से पहले ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह ने की थी ये ‘गंदी बात’

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन