1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान के बर्थ डे पर अनन्या पांडे ने शेयर की बचपन की तस्वीर

सुहाना खान के बर्थ डे पर अनन्या पांडे ने शेयर की बचपन की तस्वीर

 Published : May 22, 2019 12:37 pm IST,  Updated : May 22, 2019 12:37 pm IST

सुहाना खान आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थ डे पर अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

Suhana khan birthday post- India TV Hindi
Suhana khan birthday post Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान(Suhana Khan) आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना के बर्थ डे पर उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे से सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट शेयर किया है। अनन्या ने सुहाना, शनाया और अपनी बचपन की क्यूट सी फोटो शेयर की है।

अनन्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं लिटिल बेबी विद बिगेस्ट हार्ट। वी लव यू सू।

सुहाना खान की अपनी बेस्टी अनन्या के साथ कई बचपन की फोटो हैं। जिसमें दोनों बहुत ही क्यूट लग रही हैं।

Childhood pictures of suhana khana and ananya panday
Childhood pictures of suhana khana and ananya panday

Childhood pictures of suhana khana and ananya panday
Childhood pictures of suhana khana and ananya panday

आपको बता दें सुहाना खान 2018 में मैगजीन के कवर पर डेब्यू किया था साथ ही उन्होंने अपने एक्टर बनने की दिलचस्पी के बारे में बताया था।  अपने स्कूल के फंक्शन में वो हमेशा प्ले में हिस्सा लेती हैं। हालांकि जब शाहरुख खान से उनके डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि अभी वो बहुत छोटी है और उसकी उम्र पढ़ाई करने की है। जब वो पढ़ाई पूरी कर लेगी उसके बाद वो क्या करना चाहती है क्या बनना चाहती है ये उसके ऊपर है।

Also Read:

कार्तिक आर्यन ने पकड़ा सारा अली खान का हाथ, वायरल हुई तस्वीरें

Bigg Boss 13 होगा बिल्कुल अलग, नहीं शामिल हो पाएंगे इस बार कॉमनर्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन