मुंबई: अनन्या पांडे फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन उससे पहले नवोदित अभिनेत्री अपने सह-कलाकारों के साथ शो कॉफ़ी विद करण में नज़र आई और इस दौरान अनन्या ब्लू ड्रेस में बेहद हॉट लग रही थी। अपने इस डेब्यू के दौरान, अभिनेत्री कम से कम मेकअप के साथ एक शानदार ऑफ-शोल्डर ब्लू साइड स्लिट ड्रेस और एंकल स्ट्रैप रेड हील्स में बेहद खूबसूरत लग रही थी, वही अनन्या ने अपना यह लुक गोल्डन इयरिंग के साथ पूरा किया।
Related Stories
अनन्या पांडे जो अपनी पहली फिल्म के लिए कमर कस रही हैं, पहली फ़िल्म की रिलीज से पहले ही, दूसरी फिल्म 'पति पत्नीऔर वो' अपने नाम कर चुकी हैं और उस की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अनन्या पांडे 'लैक्मे इंडिया' को एंडोर्स करने वाली भारत की सबसे युवा सेलिब्रिटी है। प्रशंसकों के विशाल हुजूम के साथ यह नवोदित कलाकार अभी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाए हुए है।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रिटी में से एक हैं और बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। अनन्या को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। अनन्या अपने अभिनय की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से करेंगी जो इस साल 10 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। साथ ही, अभिनेत्री फिल्म पति, पत्नी और वो के रीमेक में कार्तिक आर्यन के साथ भी नज़र आएंगी।
इसे भी पढ़ें-
टोटल धमाल का नया गाना हुआ रिलीज