1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अंधाधुन' जापान में 15 नवंबर को रिलीज होगी

'अंधाधुन' जापान में 15 नवंबर को रिलीज होगी

 Published : Nov 12, 2019 10:41 am IST,  Updated : Nov 12, 2019 10:41 am IST

आयुष्मान खुराना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के अलावा इस फिल्म को इस साल 'श्रेष्ठ हिंदी फिल्म' श्रेणी का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

'अंधाधुन' जापान में 15...- India TV Hindi
'अंधाधुन' जापान में 15 नवंबर को रिलीज होगी Image Source :

मुंबई: श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' जापान में 15 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उत्कृष्ट अभिनय के लिए आयुष्मान खुराना राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। भारत में यह फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी और इसकी तारीफ चीन, कोरिया, रूस और कजाकिस्तान सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हुई है।

इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे ने भी अहम किरदार निभाए हैं। पिछले साल अक्टूबर में इस फिल्म ने 95.63 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

आयुष्मान खुराना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के अलावा इस फिल्म को इस साल 'श्रेष्ठ हिंदी फिल्म' श्रेणी का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

कौन बनेगा करोड़पति के तमिल वर्जन को होस्ट करने वाली पहली महिला बनी राधिका सरथकुमार, अमिताभ बच्चन ने दी बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन