नई दिल्ली: नेहा धूपिया 27 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल 10 मई को अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंधी नेहा ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। अंगद ने नेहा संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
Related Stories
यह तस्वीर उनके हॉलीडे की है। अंगद ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा- ''हैप्पी बर्थडे मेरी दुनिया मिसेज धूपिया बेदी।''
दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। उनकी अचानक शादी से कयास लगाए जा रहे थे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि नेहा, अंगद और नेहा के पापा इन खबरों का लगातार खंडन कर रहे थे, लेकिन यह खबर सच ही निकली। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस खबर को कंफर्म किया।
अंगद ने नेहा संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''हां, अफवाहें सच हैं।'' तस्वीर में नेहा का बेबी बंप नजर आ रहा था।
नेहा ने भी यही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''नई शुरुआत।''
हाल ही में नेहा बेबी बंप के साथ लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए भी नजर आईं। रैंप पर उनका साथ अंगद ने दिया। दोनों ने डिजाइनर पायल सिंघल के लिए वॉक किया।
Also Read:
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने मीशा का दूसरा बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें PHOTOS और VIDEOS
RK स्टूडियोज बेचने को मजबूर कपूर खानदान, पिछले साल लगी आग से हुआ भारी नुकसान