1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे इरफान खान, डायरेक्टर होमी अदजानिया ने शेयर किया तस्वीर

अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे इरफान खान, डायरेक्टर होमी अदजानिया ने शेयर किया तस्वीर

 Published : Jun 09, 2019 08:09 am IST,  Updated : Jun 09, 2019 08:09 am IST

इरफान खान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम(Angrezi Medium) की शूटिंग शुरु कर दी है। अब इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है।

iRRFAN KHAN- India TV Hindi
iRRFAN KHAN

नई दिल्ली: कैंसर का इलाज करवाने के बाद इरफान खान(irrfan khan) भारत वापिस आ चुके हैं। भारत आने के बाद इरफान खान ने काम पर वापिसी भी कर ली है। इरफान खान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम(Angrezi Medium) की शूटिंग शुरु कर दी है। अब इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। इस फिल्म में इरफान खान और करीना कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने इरफान खान की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है।

इस तस्वीर में इरफान खोए-खोए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है- ''हम फिर से तैयार हैं।'' फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

iRRFAN KHAN
iRRFAN KHAN
iRRFAN KHAN
iRRFAN KHAN

इरफान के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि उन्होंने पहले इरफान की 'पान सिंह तोमर' सहित कई फिल्में देखी हैं और वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा कि इरफान के साथ काम करने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। ऐसा पहली बार होगा कि यह जोड़ी पर्दे में धमाल मचाती हुई नजर आएगी।

यह फिल्म साल 25 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान के प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स के तले हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

Sonam Kapoor Birthday: एक्ट्रेस के इन 5 बयानों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को किया शॉक

Rising Star Season 3 Grand Finale: 12 साल के आफताब सिंह बने विनर

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की बढ़ती नज़दीकियों से क्या अमृता सिंह हैं नाखुश?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन