1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म ने पूरी तरह से बदल दी थी अनिल कपूर की जिंदगी, एक्टर ने 36 साल बाद इस तरह याद किया ताजा

इस फिल्म ने पूरी तरह से बदल दी थी अनिल कपूर की जिंदगी, एक्टर ने 36 साल बाद इस तरह याद किया ताजा

 Published : Sep 02, 2019 11:54 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 12:03 am IST

एक्टर अनिल कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।

अनिल कपूर- India TV Hindi
अनिल कपूर

नई दिल्ली: एक्टर अनिल कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी था जिस फिल्म में अनिल कपूर होते थे वह फिल्म पहले से ही सुपरहिट मान ली जाती थी। लेकिन अनिल की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था जब एक हिट फिल्म के लिए वह तरस गए थे। हाल ही में अनिल ने अपनी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। अनिल ने एक फोटो शेयर किया, और इस फोटो के बारे में बताया कि यह 36 साल पूरानी फोटो है और यह उस फिल्म की है जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।

Movies N Memories नाम के ट्विटर हैंडल ने अनिल कपूर की 36 साल पुरानी फिल्म 'वो सात दिन' को याद करते हुए फोटो शेयर किया। साथ ही इसमें लिखा- 'मास्ट राजू के साथ फिल्म वो सात दिन (1983) में अनिल कपूर, अनिल कपूर के करियर का यह बेहद खास फिल्म थी।' अनिल कपूर ने Movies N Memories को रीट्वीट करते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा।

अनिल कपूर ने लिखा- 'साल 1977 से 1983 तक मैं सिर्फ काम कर रहा था। मैं अपने एक्टिंग को बखूबी से दिखाने के लिए हर पल संघर्ष कर रहा था सिर्फ इतना ही नहीं हर वक्त दिमाग में यह चल रहा होता था कि बस मुझे एक मौका मिला जाए। इन सब चीज का मौका मुझे इस फिल्म ''वो 7 दिन' में मिला, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसके बाद से मेरे सारे सपने सच होते चले गए। 

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 3: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' ने 3 दिन में कमाए 79.08 करोड़

Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update 2 September: अनुराग ने Bajaj पर लगाया ऐसा इल्जाम, सुनकर दंग रह गई प्रेरणा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन