1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर ने बताया कब करेगें 'मुबारकां' की शूटिंग शुरु

अनिल कपूर ने बताया कब करेगें 'मुबारकां' की शूटिंग शुरु

 Published : Dec 21, 2016 03:33 pm IST,  Updated : Dec 21, 2016 03:33 pm IST

अनिल कपूर पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि अनिल अपनी इस फिल्म की शूटिंग...

anil- India TV Hindi
anil

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि अनिल अपनी इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरु करेंगे। इस फिल्म में अनिल अपने भतीजे और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर साथ काम करती हुई दिखाई देगी।

इसे भी पढ़े:-

अनिल ने सोमवार की रात आयोजित किए गए स्टारडस्ट अवॉर्डस के मौके पर कहा, "फिल्म में मैं सरदार की भूमिका में हूं। मैं 14 जनवरी से शूटिंग शुरू करूंगा। अर्जुन ने पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।"

अनिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने नए हेयरस्टाइल वाली तस्वीर शेयर की। हालांकि, उन्होंने बताया कि 'मुबारकां' के निर्देशक अनीस बज्मी ने इस लुक को नकार दिया।

अभिनेता ने कहा, "मैंने 'मुबारकां' के लिए नया हेयरस्टाइल बनाया, ताकि मैं अलग लग सकूं। यह उन्हीं में से एक है, लेकिन निर्देशक अनीस बज्मी ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सरदार की भूमिका निभानी होगी, जो पगड़ी पहनता है।"

'मुबारकां' में अनिल, अर्जुन के अलावा अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज और पिछले साल आई फिल्म ‘हीरो’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करना वालीं अथिया शेट्टी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन