1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर ने बताया पहले क्यों मुश्किल होता था शूटिंग करना

अनिल कपूर ने बताया पहले क्यों मुश्किल होता था शूटिंग करना

 Published : Jul 14, 2017 06:11 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 06:11 pm IST

अभिनेता अनिल कपूर ने पुराने जमाने में होने वाली फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले कलाकारों के लिए अभिनय करना बहुत मुश्किल होता था।

anil kapoor- India TV Hindi
anil kapoor Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर ने पुराने जमाने में होने वाली फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले कलाकारों के लिए अभिनय करना बहुत मुश्किल होता था, क्योंकि उन्हें ऐन वक्त पर पटकथा मिलती थी, जबकि आज के दौर में कलाकारों को स्क्रिप्ट 6 महीने पहले से ही दे दी जाती थी। अनिल और भतीजे अर्जुन कपूर बच्चों के प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो 'रा रे गा मा पा चैंप्स सीजन 6' में अपने फिल्म 'मुबारकां' के प्रचार के लिए पहुंचे थे।

शो के दौरान अनिल ने 1985 की फिल्म 'मेरी जंग' का एक संवाद दोहराया, जो उनके और फिल्म में खलनायक ठकराल की भूमिका निभाने वाले दिग्गज कलाकार दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के बीच होता है।

अनिल ने एक बयान में कहा, "इससे पहले अभिनय उतना आसान नहीं था, जितना अब है। वर्तमान में अभिनेताओं को करीब छह माह पहले ही पटकथा मिल जाती है, लेकिन उस समय हम लोगों को अंतिम समय में पटकथा मिलती थी।"

उन्होंने कहा, "अमरीश जी के साथ जो दृश्य मुझे करना था, वह दोपहर दो बजे तय हुआ और मुझे यह चार बजे बताया गया। फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने मुझसे कहा कि 'हम एक घंटे में दृश्य की शूटिंग करेंगे' और मेरे पास तैयारी के लिए इतना ही समय है।"

अनिल के अनुसार, "पहले मैं इसे लेकर थोड़ा नर्वस था, लेकिन उन्होंने (निर्देशक) समझाया कि 'अपने संवाद बोलो और बाकी हम पर छोड़ दो।' उनके इस आश्वासन ने मेरे अंदर के डर को समाप्त कर दिया और यह शानदार तरीके से फिल्माया गया।"

अनिल और अर्जुन की मौजूदगी वाले इस शो का प्रसारण रविवार को जीटीवी पर होगा।

अनिल और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी लीड रोल में नजर आएंगी।

इनपुट: आईएनएस

मुबारकां में काम करने को लेकर बोले अनिल कपूर

​मुबारकां के ट्रेलर में दिखी चाचा-भतीजे की कमाल की जोड़ी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन