1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनीता हसननंदानी ऐसे दूर करती हैं अपना तनाव

अनीता हसननंदानी ऐसे दूर करती हैं अपना तनाव

 Published : May 24, 2018 07:56 pm IST,  Updated : May 24, 2018 07:58 pm IST

अनीता ने टेलीविजन उद्योग में अपनी शुरुआत 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी और वह धारावाहिक काव्यांजलि से काफी प्रसिद्ध हुईं थीं।

अनीता हसनंदानी- India TV Hindi
अनीता हसनंदानी Image Source : PTI

मुंबई: 'नागिन 3' की अभिनेत्री अनीता हसननंदानी को पोकर खेलना बहुत पसंद है। उनका कहना है कि इससे उनका तनाव दूर होता है। अनीता ने एक बयान में कहा, "हम टेलीविजन कलाकारों का शेड्यूल बहुत व्यस्त होता है और पोकर काम की बोरियत से निजात दिलाकर मुझे सुकून पहुंचाता है। पोकर मुझे रीचार्ज और उत्तेजित करता है।"

अनीता ने टेलीविजन उद्योग में अपनी शुरुआत 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी और वह धारावाहिक काव्यांजलि से काफी प्रसिद्ध हुईं थीं। वह इस साल की शुरुआत में राज कुंद्रा के शो मैच 'इंडियन पोकर लीग सीजन 2' में भी नजर आईं थीं जिसमें वह 'द स्पार्टन पोकर्स यूपी इंडियन्स' की तरफ से खेलती थीं।

अनीता ने कहा, "पोकर ने मुझे अधिक धैर्यवान और अनुशासित बनाया है। मैं कई सालों से पोकर खेल रही हूं और मैंने स्थानीय टूर्नामेंट भी जीते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन