1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग अंकिता लोखंडे की पार्टी फोटोज वायरल, एक्ट्रेस ने कहा: 'हम सभी दूसरों के लिए यादें बन जाते हैं...'

ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग अंकिता लोखंडे की पार्टी फोटोज वायरल, एक्ट्रेस ने कहा: 'हम सभी दूसरों के लिए यादें बन जाते हैं...'

 Published : Jul 05, 2021 11:09 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 11:16 am IST

अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन और अन्य दोस्तों संग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

ankita lokhande party with boyfriend vicky jain wrote some part of life we all become memories for o- India TV Hindi
ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग अंकिता लोखंडे की पार्टी फोटोज वायरल, एक्ट्रेस ने कहा: 'हम सभी दूसरों के लिए यादें बन जाते हैं...' Image Source : INSTAGRAM: LOKHANDEANKITA

मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वो अपनी सेहत पर काफी ध्यान दे रही हैं। उन्होंने वर्कआउट करते हुए कई वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए, लेकिन कल रात को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन और अन्य दोस्तों के साथ पार्टी की और जमकर मस्ती भी की। उन्होंने इन फोटोज के साथ जिंदगी को लेकर एक खूबसूरत मैसेज भी साझा किया। 

अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन और अन्य दोस्तों संग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा- "जीवन के किसी न किसी हिस्से में हम सभी दूसरों के लिए यादें बन जाते हैं। तो सुनिश्चित करें कि आप अच्छे रहें।"

बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने की बात पर अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, जानें

अंकिता ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। बालों का बन बनाए अंकिता सिंपल लुक में भी गॉर्जियस लग रही हैं। उनकी फोटोज को फैंस पसंद कर रहे हैं। 

बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेंगी अंकिता 

कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी सीजन में अपनी संभावित भागीदारी के बारे में चल अटकलों पर विराम लगा दिया था। अंकिता ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर इस तरह की अफवाहों को निराधार बताते हुए शो में उनके भाग लेने की संभावना से इनकार किया था। अंकिता ने कहा, "मेरे संज्ञान में आया है कि मीडिया के कुछ वर्ग अनुमान लगा रहे हैं कि मैं इस साल बिग बॉस में भाग लूंगी। मैं बताना चाहती हं कि मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही हूं। मेरे भाग लेने की अफवाहें निराधार हैं। लोगों मुझे उस चीज के लिए ट्रोल कर रहे है, जिसका मैं हिस्सा भी नहीं हूं।"

अभिनेत्री का बयान कुछ ही दिनों के बाद आया है, जब अटकलें लगाई गई थीं कि अंकिता विवादास्पद रियलिटी शो के अगले सीजन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ भाग ले सकती हैं, दोनों अभिनेत्रियां दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड हैं, जिनका पिछले साल जून में निधन हो गया था।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन