Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर अंकिता लोखंडे को लगा झटका, कही ये बात

एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर अंकिता लोखंडे को लगा झटका, कही ये बात

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jun 14, 2020 04:53 pm IST, Updated : Jun 14, 2020 04:57 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के निधन की खबर सुनकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने कही ये बात।

sushant singh rajput and ankita lokhande- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस दुनिया से जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। सुशांत ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के निधन की खबर सुनकर सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शॉक्ड और हैरान हैं। सुशांत फिल्मों से पहले टीवी की दुनिया में भी अपना जादू चला चुके थे। वह एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से फेमस हुए थे। शो में उनकी और अंकिता लोखंडे की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। जब अंकिता को एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में पता लगा तो उनका रिएक्शन ऐसा था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जब इंडिया टीवी ने अंकिता लोखंडे को कॉन्टेक्ट किया तो उन्होंने कहा- 'क्या' और फोन काट दिया। अचानक आई खबर से सुनकर अंकिता को झटका लगा।

इंजीनियरिंग के छात्र सुशांत सिंह राजपूत को साइंस में थी रुचि, अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में देते रहते थे जानकारी

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। शो के दौरान से ही दोनों एक दूसर को डेट करने लगे थे। मगर उसके बाद दोनों अलग हो गए थे। सुशांत और अंकिता की जोड़ी टीवी की सबसे शानदार जोड़ियों में से एक है।

Photos: 'पवित्र रिश्ता' से लेकर 'झलक दिखला जा' तक सुशांत सिंह राजपूत का ऐसा था टेलिविजन सफर

अगर आप अपने आसपास किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जो डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा है या जिसके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। AASRA (आसरा): 91-22-27546669 (24 घंटे) Sneha Foundation (स्नेहा फाउंडेशन): 91-44-24640050 (24 घंटे) Vandrevala Foundation for Mental Health (वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ): 1860-2662-345 and 1800-2333-330 (24 घंटे)

 

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement