1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विशाल भारद्वाज की फिल्म Kuttey का ऐलान, निर्देशक बोले, 'ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं!'

विशाल भारद्वाज की फिल्म Kuttey का ऐलान, निर्देशक बोले, 'ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं!'

 Published : Aug 24, 2021 06:55 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 05:25 pm IST

इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे। इसमें अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, नसीरूद्दीन शाह, तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज फिल्म में नजर आएंगे।

Vishal Bhardwaj- India TV Hindi
विशाल भारद्वाज की फिल्म Kuttey का ऐलान, निर्देशक बोले, 'ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं!' Image Source : TWITTER/VISHAL BHARDWAJ

फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने सोमवार को अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ की घोषणा की, जिसके साथ ही उनके बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे। इसमें अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, नसीरूद्दीन शाह, तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भारद्वाज, लव रंजन के साथ मिलकर करेंगे।

फिल्म ‘कुत्ते’ की कहानी आसमान और विशाल भारद्वाज ने मिलकर लिखी है। इसकी शूटिंग 2021 के अंत में शुरू की जाएगी।

आसमान ने न्यूयॉर्क के ‘स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स’ से फिल्म निर्माण में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और ‘7 खून माफ’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ और ‘पटाखा’ जैसी फिल्मों में अपने पिता के साथ काम भी किया है।

बेटे के साथ पहली बार काम कर रहे विशाल भारद्वाज ने फिल्म ‘कुत्ते’ को ‘बेहद खास’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह देखने को उत्साहित हूं कि वह कैसा काम करते हैं। ‘लव फिल्म्स’ और ‘विशाल भारद्वाज फिल्म्स’ पहली बार साथ आ रहे हैं और मैं इस साझेदारी के लिए भी उत्साहित हूं...। मैंने नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान इन सभी को एक फिल्म में साथ ला रहा है। हम दर्शकों को बड़े पर्दे पर यह फिल्म दिखाने को उत्साहित हैं।’’

वहीं, लव रंजन ने कहा कि वह भारद्वाज के कहानी बयां करने के तरीके से काफी प्रेरित हैं। आसमान की फिल्म के लिए उनके साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं।

फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज देंगे और उसके बोल गुलजार लिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन