1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim: The Final Truth Exclusive | आयुष शर्मा को नहीं पता था फिल्म में होंगे सलमान खान

Antim: The Final Truth Exclusive | आयुष शर्मा को नहीं पता था फिल्म में होंगे सलमान खान

 Published : Nov 20, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 02:28 pm IST

आयुष शर्मा-महिमा मकवाना की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Antim: The Final Truth Exclusive- India TV Hindi
Antim: The Final Truth Exclusive Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आयुष शर्मा और महिमा मकवाना 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' में लीड रोल में नजर आएंगे।
  • 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान पुलिस वाले की भूमिका में हैं, वहीं आयुष शर्मा फिल्म में विलेन के रोल में हैं।
  • 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रिलीज होने से पहले आयुष शर्मा ने इंडिया टीवी से फिल्म के बारे में बात की। आयुष ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि ग्रे कैरेक्टर है मेरा तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गया। आयुष ने कहा- ''जैसे ही मुझे पता चला ये फिल्म मुझे ऑफर हुई, मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गया, क्योंकि लवयात्रि के बाद मुझे जो ऑफर आते थे वो ऐसे ही होते थे, एक लड़का होता है उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। पहली फिल्म में मजा आया लेकिन लगा कि मैं यही करूंगा क्या? जब मुझे पता चला कि ये फिल्म मुझे करनी है तो एक तो एक्शन है इसमें, दूसरा मुझे सीखने को मिलेगा बहुत कुछ। इसमें ग्रे शेड है कुछ नया करने का मौका मिलेगा।''

आयुष ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें पता नहीं पहले कि सलमान खान इस फिल्म में हैं। सलमान ने कहा- ''मुझे याद है सलमान भाई ने मुझे कहा कि 5-6 महीने में हम काम स्टार्ट कर देंगे इसका। तब मुझे नहीं पता था कि सलमान खान इस फिल्म में हैं। मैंने जब इसकी तैयारी शुरू की तो मैं लवयात्री के टाइम बहुत पतला था, तो मुझे वजन बढ़ाना था। वजन मेरा बढ़ नहीं रहा था, 3 किलो बढ़ाने के बाद मुझे लगा कि टाइम लगेगा। मैंने इस बारे में बताया तो उन्होंने (सलमान खान) कहा ले लो तुम टाइम। सलमान खान ने बाद में बताया कि वो इस फिल्म में पुलिसवाले के रोल में हैं, मैंने कहा आप ये फिल्म क्यों करेंगे? मेरे लिए ये बड़ा मौका था। लेकिन वो ये रोल क्यों करेंगे, क्योंकि उनके सामने खड़े होने के लिए विलेन भी स्ट्रॉन्ग होना चाहिए और मैं उसके आगे कहीं नहीं था।''

यहां देखिए इंटरव्यू-

आयुष शर्मा की इस फिल्म में महिमा मकवाना लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 26 नवंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन