1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' का दमदार ट्रेलर, टीज़र और शानदार Songs, यहां देखिए सब

सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' का दमदार ट्रेलर, टीज़र और शानदार Songs, यहां देखिए सब

 Published : Nov 20, 2021 11:20 am IST,  Updated : Nov 20, 2021 11:25 am IST

सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है।

सलमान खान-आयुष शर्मा- India TV Hindi
सलमान खान-आयुष शर्मा Image Source : INSTAGRAM- AYUSH SHARMA

Highlights

  • सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
  • 26 नवंबर को फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' रिलीज होगी।
  • आयुष शर्मा 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' में गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे।

सुपरस्टार सलमान खान इस बार अपने ही जीजा यानी आयुष शर्मा के सामने खड़े दिखाई देंगे। दमदार एक्शन से भरी इस फिल्म में जहां सलमान खान एक सिख पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगे वहीं करियर की शुरूआत में ही ग्रे शेड करके आयुष शर्मा ने एक बड़ा लेकिन शानदार रिस्क लिया है। इस चुनौती को हाथ में लेकर आयुष ने शाहरुख खान (डर) की याद दिला दी है। आयुष का ग्रे शेड इस फिल्म को खास बना सकता है और खुद सलमान खान की मौजूदगी इसे चार चांद लगाने के  लिए तैयार हैं। इस फिल्म के गाने, टीजर, ट्रेलर और पोस्टर धमाल मचा चुके हैं। फिल्म का टीज़र भी काफी अच्छा है जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

जैसे-जैसे हम 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की रिलीज के करीब पहुंच रहे हैं, फिल्म के लिए फैंस का उत्साह आसमान छू रहा है। न केवल दर्शकों और क्रिटिक्स को बल्कि 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के सभी कलाकारों और क्रू को आश्चर्यचकित करते हुए, आयुष शर्मा अपने फिजिकल और करैक्टर ट्रांसफॉर्मेशन के साथ समर्पण और दृढ़ता के व्यक्तित्व के रूप में उभर कर सामने आए हैं। हर कदम के साथ एक अभिनेता के रूप में विकसित हुए, आयुष ने राहुलिया के रूप में अपने उल्लेखनीय अभिनय के लिए सभी से सराहना प्राप्त की है। अपनी रिप्ड, टोंड बॉडी से लेकर अपने करैक्टर की बारीकियों तक, आयुष शर्मा ने राहुलिया के गुणों को आत्मसात किया है, जो एक खूंखार लेकिन रिलेटैब्ल गैंगस्टर है।

आयुष शर्मा ने भी अपने करैक्टर के बारे में बात की और टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "सबसे पहले फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन था, मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की तरह दिखना था जो स्क्रीन पर एक मजबूत करैक्टर था। मैं उसे बहुत विश्वसनीय रखना चाहता था, वास्तविक जीवन में एक गैंगस्टर, जो शायद एक आम आदमी की तरह दिखे, बस उसके पास ट्रिगर खींचने की शक्ति है।  अंतिम एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, इसने मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में मदद की है, इसने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने में मदद की है, धन्यवाद महेश सर, सलमान भाई, यह एक बहुत ही खास एहसास है। जब फिल्म शुरू हुई तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राहुलिया को अंजाम दे पाऊंगा, जब फिल्म खत्म हो गयी तो मुझे नहीं पता कि मैं राहुलिया से कैसे दूर जाऊं।"

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के खूबसूरत गाने

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का ट्रेलर

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का बीटीएस वीडियो

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का टीज़र

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के पोस्टर

फिल्म 26 नवंबर को ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर में थियेटर में रिलीज होगी। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन