1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'अंतिम' का गाना 'होने लगा' हुआ रिलीज, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की रोमांटिक केमिस्ट्री आई नजर

'अंतिम' का गाना 'होने लगा' हुआ रिलीज, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की रोमांटिक केमिस्ट्री आई नजर

 Published : Nov 09, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Nov 09, 2021 12:39 pm IST

 'होने लगा' के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और जुबिन नौटियाल ने गाने को अपनी आवाज दी है।

'अंतिम' का गाना 'होने लगा' हुआ रिलीज- India TV Hindi
'अंतिम' का गाना 'होने लगा' हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM

फेस्टिव ट्रैक और पार्टी नंबर के बाद, 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के निर्माताओं ने रोमांटिक म्यूजिक सॉन्ग 'होने लगा' रिलीज कर दिया है। इस गाने में आयुष शर्मा और महिमा मकवाना का रोमांटिक अवतार नजर आ रहा है। खतरनाक, खूंखार गैंगस्टर के रूप में राहुलिया की दुनिया से रूबरू करवाने के बाद, निर्माता अब आयुष शर्मा के करैक्टर के रोमांटिक पक्ष को 'होने लगा' के साथ पेश किया है। 

इससे पहले ट्रेलर में आयुष और महिमा के बीच फ्रेश केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली थी और अब, अब इस गाने में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक दिख रही है।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का 31वां जन्मदिन आज, परिवार के सदस्यों ने इस अंदाज में दी बधाई

गाने में महिमा, आयुष के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 'होने लगा' के लिए म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है, लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और जुबिन नौटियाल ने गाने को अपनी आवाज दी है। शबीना खान और उमेश जाधव ने रोमांटिक ट्रैक को कोरियोग्राफ किया है।

फिल्म 26 नवंबर को ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर में नाटकीय रूप से रिलीज़ होगी। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन