1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का 31वां जन्मदिन आज, परिवार के सदस्यों ने इस अंदाज में दी बधाई

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का 31वां जन्मदिन आज, परिवार के सदस्यों ने इस अंदाज में दी बधाई

 Published : Nov 09, 2021 11:37 am IST,  Updated : Nov 09, 2021 11:37 am IST

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर कपूर फैमिली ने उन्हें खास अंदाज़ में विश किया है।

harshavardhan kapoor - India TV Hindi
हर्षवर्धन कपूर  Image Source : INSTAGRAM/HARSHVARRDHANKAPOOR

अभिनेता अनिल कपूर के लाडले बेटे हर्षवर्धन कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। सोनम कपूर ने अपने छोटे भाई के लिए एक खास पोस्ट किया है जिसमें एक्ट्रेस ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। पहली दो तस्वीरें बचपन की हैं जिसमें सोनम अपने भाई के साथ काउच पर बैठकर कैमरे को पोज देती नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी छोटी बहन रिया भी साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में तीनों भाई बहन काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद मोहसिन खान-शिवांगी जोशी को मिल रहे हैं कई बेहतरीन ऑफर

इसके अलावा सोनम ने एक और तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीर को देख मालूम पड़ता है कि यह वेडिंग फंक्शन की है जिसमें सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'तुमसे बहुत प्यार करती हूं भाई। मेरी यही आशा और प्रार्थना है कि आप अपने सपनों को पूरा करें। आपके जन्मदिन पर मैं आपके स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं'। 

सोनम के अलावा अर्जुन कपूर और मां सुनीता कपूर ने भी एक्टर को अपने-अपने अंदाज़ में बधाई दी है। 

हर्षवर्धन का बॉलीवुड फिल्मी करियर 

हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता अनिल कपूर बॉलीवुड के स्टार अभिनेता हैं। वहीं बड़ी बहन सोनम कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इसके अलावा हर्षवर्धन की बहन रिया कपूर फैशन स्टाइलिस्ट हैं। 

हर्षवर्धन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी उन्होंने ‘बॉम्बे वेलवेट’ फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप को असिस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘मिर्जिया’ से अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में सैयामी खेर उनके साथ थी। लेकिन फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट नहीं हो पाई। दो साल बाद उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में काम किया जो कमाई के मामले में औसत रही। फिल्म में हर्षवर्धन के काम को सराहना मिली। इसके बाद वो अपने पिता अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में एक छोटे से रोल में दिखे। फिर इसी साल आई नेटफ्लिक्स सीरीज ‘रे’ के एक एपिसोड में काम किया था। 

हाल ही में हर्षवर्धन कपूर तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर विरोध किया था। उनके एक पोस्ट पोस्ट पर अनिल कपूर की पुरानी फोटोज शेयर करने उन्हें ट्रोल किया गया। तस्वीरों में अनिल कपूर पटाखें फोड़ते हुए नजर आ रहे थे। हर्षवर्धन ने इस मामले में अपनी सफाई देने की कोशिश की और अपनी बात पर अड़े रहे। लेकिन लगातार ट्रोल किए जाने के बाद उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ था। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

अनुपमा और अनुज ने बीच सड़क पर 'तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है' गाने पर किया जोरदार डांस, Video वायरल

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी और अफसाना की इस हरकत पर भड़के 'बिग बॉस', पूरे घर से छीन लिया हफ्तेभर का राशन

कंगना रनौत को पद्मश्री मिलने पर हिमाचल प्रदेश के सीएम ने दी बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन