मल्टीप्लेक्स में अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का ट्रेलर लॉन्च करने के बाद, सलमान खान और आयुष शर्मा ने सिनेमाघरों में फिल्मों को देखने के महत्व को दर्शाने के लिए शहर में लोकप्रिय सिंगल स्क्रीन का शटर खोल दिया है। अपने पसंदीदा सितारों को देश में सिंगल स्क्रीन को प्रोत्साहित करते हुए देखकर बहुत सारे फैंस इमोशनल हो गए हैं।

सलमान खान और आयुष शर्मा ने खोला सिंगल स्क्रीन थियेटर का दरवाजा
बता दें , अंतिम एक गैंगस्टर (आयुष) के संघर्ष की कहानी है, जो बिना किसी बाधा के अपने क्षेत्र पर शासन करना चाहता है और एक पुलिसवाला (सलमान) गैंगस्टर को रोकना चाहता है। यह फिल्म 26 नवंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान खान और आयुष शर्मा ने खोला सिंगल स्क्रीन थियेटर का दरवाजा
सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत, 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।