1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनु मलिक पर लगा इजराइल के नेशनल एंथम की धुन चुराने का आरोप, यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

अनु मलिक पर लगा इजराइल के नेशनल एंथम की धुन चुराने का आरोप, यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

 Published : Aug 02, 2021 09:02 am IST,  Updated : Aug 02, 2021 09:02 am IST

हाल ही में टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के दौरान इजराइल के जिमनास्ट डोल्गोपयात ने गोल्ड मेडल जीता और अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बजाई गई नेशलन एंथम की धुन की तरफ यूजर्स का ध्यान गया।

ANU MALIK - India TV Hindi
ANU MALIK  Image Source : INSTAGRAM: ANUMALIKMUSIC

म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से कंपोजर पर इजराइल के नेशनल एंथम की धुन चुराने का आरोप लगाया है। हाल ही में टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के दौरान इजराइल के जिमनास्ट डोल्गोपयात ने गोल्ड मेडल जीता और अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बजाई गई नेशलन एंथम की धुन की तरफ यूजर्स का ध्यान गया। धुन को सुनने के बाद यूजर्स ने अनु मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने आरोप लगाया कि अनु मलिक ने फिल्म 'दिलजले' के गाने को इजराइल के नेशनल एंथम से बनाया।    

यूजर्स ने आरोप लगाया कि साल 1996 में आई फिल्म 'दिलजले' के गाने 'मेरा मुल्क मेरा देश है' की धुन के लिए अनु मलिक ने इजराइल के नेशनल एंथम की धुन चुराई है। अनु मलिक के खिलाफा इन आरोपों का सिलसिला ऐसा है कि उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। कई लोग अनु मलिक पर इस धुन को चुराने के आरोप लगाते नजर आए। 

देखें यूजर्स की तरफ से रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन